प्रयागराज 6 मई 2026/थाना खुल्दाबाद अंतर्गत सब्जी मंडी चौकी की कमान अब उपनिरीक्षक चेतन चौधरी ने संभाल ली है। पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की है।
चेतन चौधरी की गिनती जिले के तेज-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में होती है। अपने पिछले कार्यकालों में वे जिस भी चौकी के प्रभारी रहे, वहां अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नाम मात्र से ही अपराधी या तो सुधर जाते हैं या इलाका छोड़ देते हैं।
सब्जी मंडी क्षेत्र में अक्सर भीड़, जाम और छोटी-मोटी चोरी की शिकायतें मिलती रहती हैं। व्यापारियों ने नए चौकी प्रभारी की नियुक्ति पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद चौकी प्रभारी चेतन चौधरी ने कहा, मेरी प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा और व्यापारियों को भयमुक्त माहौल देना है। अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।
स्थानीय निवासियों ने नए प्रभारी का स्वागत किया और सहयोग का भरोसा दिलाया…!
रंजीत कुमार सोनकर
(प्रधान संपादक)
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़

