जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे वह स्कूटी से थाने से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान सहसों की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं।
हादसे में सिपाही विनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें फाफामऊ के एक निजी अस्पताल मे पहुंचाया गया था ।
हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया था।
देर रात महिला कांस्टेबल विनीता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह उनके निधन की दुखद खबर सामने आई है।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग और परिचितों में शोक की लहर है

