ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की

प्रयागराज कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की।
इस अवसर पर इरशाद उल्ला ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की याद में कुर्बानी के जज्बे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें अपनी साझा संस्कृति, सभ्यता और मोहब्बत का पैगाम देता है


कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि ईद-उल-अजहा का पर्व हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदायों को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने समाज से नफरत को मिटाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाने का आह्वान किया।। पुलिस प्रशासन अपनी फोर्स के साथ मुस्तैद रही। पुलिस मित्र सिविल डिफेंस के चीप वार्डन अनिल गुप्ता अन्नू भैया। वार्डन मनी मेहरा। डिप्टी पोस्ट रवि कुमार साहू। सेक्टर सद्दाम सिद्दीकी। असद कुरेशी। गौरव श्रीवास्तव l मोहम्मद गुड्डू। स्टॉप ऑफिसर पूनम गुप्ता। नैनी के समाजसेवी मोहम्मद अजहर शामिल। प्रयागराज ईदगाह से इफ्तिखार अहमद की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!