दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

प्रयागराज झूसी क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। झूसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानवेंद्र उर्फ जेलर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। साक्ष्यों और सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र उर्फ जेलर थाना सराय इनायत का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है।

झूसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!