प्रयागराज 31 म ई 2026 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महानगर इकाई बैठक मीरापुर स्थित कार्यालय पर सायंकाल 6 बजे से आहूत कि गयी। सर्व प्रथम भागवान चित्रगुप्त महराज के चित्र माल्यापर्ण एवं आरती कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।
बैठक कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह व संचालन जिला महामंत्री रिन्कू श्रीवास्तव ने किया।
जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने मीरापुर निवासी कर्मचारी नेता रहे शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया

वक्ताओं ने महासभा के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि अब महासभा गाँव से लेकर शहर तक समाज के लोगो एक सूत्र में बाधने का काम करेगी, समाज को संगठित करने के लिए बूथ स्तर पर टीम गठित किया जायेगा। उन्होने कहा इकाइयों के गठन और सदस्यता अभियान चलाया जाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कायस्थों को महासभा की मेंबरशिप दिला कर जोड़ा जाए

शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने महानगर अध्यक्ष पद दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में मीरपुर के समस्त कायस्थों को अपने साथ जोड़ने का और उनका पूरा सहयोग देने की बात कहीं।
जिला महामंत्री रिन्कू श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इलाहाबाद जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कायस्थों एक करने के का कार्य कर रहा है।
बैठक में राज हेमांशू सागर को महामंत्री, संजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, पवन लाला श्रीवास्तव (पवन लाला), संगठन मंत्री तथा अनुज सक्सेना को सभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

