महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रयागराज 31 मई समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, संघर्ष और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सुशासन और लोककल्याण की मिसाल कायम की। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देशभर में अनेक मंदिरों, धर्मस्थलों, सरायों और जनसुविधाओं का निर्माण कराया

उनकी दूरदर्शिता, प्रशासनिक क्षमता और मानवीय संवेदनाएं आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव एवं पप्पूलाल निषाद तथा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के जिस आदर्श को स्थापित किया, वह वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की


कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉ मानसिंह यादव, अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पूलाल निषाद, दान बहादुर मधुर,तहजीब अली, रविन्द्र यादव, रामसुमेर पाल, महेन्द्र सरोज, महबूब उस्मानी,अनिरुद्ध पाल, आरती पाल, के .के यादव, महेन्द्र निषाद, तारिक सईद अज्जू,आर एन यादव, कुलदीप यादव, देवीलाल, दीप माला पटेल,लाल चंद्र कुशवाहा, मो अजहर, जीतराज हेला, अरविन्द, खुर्शीद, संतोष यादव, मकबूल, अनिल सोनी,आदि मौजूद रहे।
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!