दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्ता थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-168/26 धारा-108 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्ता 1. रजिया पत्नी मो0 मुश्ताक 2. गुल्फसा उर्फ गुलफ्सा पुत्री मो0 मुश्ताक निवासिनीगण बैरहना नई बस्ती थाना मऊआइमा प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-31.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत इफ्को गेट के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी



उल्लेखनीय है कि मुकदमा वादी के बहु व उसके परिजनों द्वारा मुकदमा वादी के पुत्र के साथ मार-पीट करना व झूठे मुकदमें में फसा कर जेल भेजने की धमकी देने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित होकर मुकदमा वादी के पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-168/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-

  1. रजिया पत्नी मो0 मुश्ताक निवासी बैरहना नई बस्ती थाना मऊआइमा प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।
  2. गुल्फसा उर्फ गुलफ्सा पुत्री मो0 मुश्ताक निवासी बैरहना नई बस्ती थाना मऊआइमा प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-168/26 धारा-108 भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 शेषनाथ पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 संतोष कुमार राय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. का0 श्रीश कुमार मिश्रा, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. रि0म0का0 नेहा, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. रि0म0का0 संतोषी, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!