विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर वात्सल्य सेवा समिति की पहल शिक्षा की ओर एक प्रेरणादायक कदम

प्रयागराज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। इस अवसर पर वात्सल्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर एवं वात्सल्य सेवा समिति की संचालिका डॉ. कीर्तिका अग्रवाल जी ने श्रमिक परिवारों से जुड़े नन्हे बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें स्कूल बैग वितरित किए और शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. कीर्तिका अग्रवाल जी ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें बताया कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने, सीखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। बच्चों के हाथों में किताबें और कलम हों, यही एक बेहतर समाज की पहचान है

वात्सल्य सेवा समिति हमेशा से ही समाज सेवा और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए कार्य करती रही है। इसी उद्देश्य के साथ डॉ. कीर्तिका अग्रवाल जी ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी अपने सपनों को पूरा करने की ओर आगे बढ़ सकें।

आइए, हम सभी मिलकर बाल श्रम को समाप्त करने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने में अपना योगदान दें।

वात्सल्य सेवा समिति – सेवा, सहयोग और सशक्त भविष्य की ओर एक प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!