जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी शरबत वितरण के साथ समाजसेवियों का हुआ सम्मान

कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला कहा जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म प्रयागराज जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए एक भव्य शरबत वितरण एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ एक ओर आम राहगीरों को शरबत पिलाकर राहत पहुँचाई गई, वहीं दूसरी ओर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठन के पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि रूप में कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला वह एकलाख हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के सेवा कार्यों की खुले दिल से सराहना की और अपने हाथों से पदाधिकारियों को माला पहनाकर व प्रमाण-पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इरशाद उल्ला ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई जनसेवा ही समाज की असली ताकत है और जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी इस दिशा में बेहद सराहनीय काम कर रही है।
सचिव मोहम्मद राजिक ने किया अतिथियों का स्वागत


कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव मोहम्मद राजिक द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। उन्होंने संस्था के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संकट के समय आम जनता के साथ खड़े रहना ही हमारी संस्था का मुख्य संकल्प है


इन कर्मठ पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान
समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव और संगठन में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए मंच से कई कर्मठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद नईम, आसमा बानो, नसरीन सिद्दीकी, रिजवाना बेगम, अनिल कुमार, सौरभ केसरवानी, सतीश सोनकर, अर्जुन कुमार वर्मा अहमद अली, एखलाक हुसैन, रमेश सोनी, इफ्तिखार अंसारी और जुल्फिकार मुकेश विश्वकर्मा शामिल रहे। वहीं संस्था में बच्चों मेंसिफा,फिजा,अफीकाआफरीन, सकलैन अफजल,अप्सरा,मुख्य अतिथि ने सभी को उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं

कार्यक्रम के समापन पर सचिव मोहम्मद राजीव ने मुख्य अतिथि इरशाद उल्ला, सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमारी पूरी टीम की मेहनत और सेवा भावना का प्रतीक है, जो भविष्य में हमें और अधिक ऊर्जा के साथ जनहित के कार्य करने की प्रेरणा देगा।

ClUKTFNuYXBjaGF0LzEzLjg0LjAuNTAgKFNNLUExMzVGOyBBbmRyb2lkIDE0I0ExMzVGWFhTRUVaQjIjMzQ7IGd6aXApIFYvTVVTSFJPT00Q2tTx/+0B

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!