आला कत्ल बरामदगी के दौरान दारोगा का पिस्टल छीन कर भागा, झोंका फायर, बाल बाल बचे पुलिस कर्मी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी हिमांशु यादव घायल

प्रयागराज मेजा थाना क्षेत्र इलाके में ट्रिपल मर्डर के मुख्य हत्यारोपी हिमांशु यादव (19) पुत्र बुल्ले यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे रात्रि प्रहर में आला कत्ल बरामद करने के लिए जैसे ही मेजा थाना क्षेत्र के पैरानीपुर गांव के समीप लेकर पहुंची। बताते हैं की मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सरकारी वाहन से उतरने के दौरान मौका पाते ही एक दारोगा से पिस्टल छीनकर भागने लगा और फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस पार्टी बाल बाल बच गई और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु यादव को अस्पताल में दाखिल कराया है।


