उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति प्रयागराज की एक बैठक थार्नहिल रोड पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन को और धारदार बनाने के लिए मन्थन किया गया

इस अवसर पर श्री विजय गुप्ता ने प्रयागराज में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए श्री आशीष ओझा नैनी को जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र केसरवानी जसरा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता शंकरगढ़ को जिला महामन्त्री एवं महानगर अध्यक्ष श्री अवधेश नारायण वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला महामंत्री श्री राहुल अग्रवाल और महामहिला शक्ति अध्यक्ष श्रीमती आरती lमहामन्त्री श्रीमती सोनी गुप्ता मनोनीत किया गया है

मनोनयन के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय व्यापारी हित के लिए सिर्फ व्यापारी एकता समिति ही संघर्षरत है इसलिए व्यापारी इसकी तरफ आशा भरी नजर से देख रहे हैं, हम सभी लोग संगठित शक्ति के साथ काम करना होगा

बैठक में उपस्थित सर्वश्री अखिलेश जायसवाल बृजेश निषाद अतुल खन्ना बृजेश यादव बबीता केसरवानी जय श्री गुप्ता अशोक गुप्ता मनीष गुप्ता इफ्तिखार अंसारी इमरान अली बबलू आदि व्यापारियों ने नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हे बधाई देते हुए संगठन के लिए हम सभी लोग तन, मन, धन से साथ रहेंगे


