जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-199/25 धारा-137(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त अजय वर्मा पुत्र हरिराम निवासी ग्राम चंदवारी थाना टहरौली जनपद झांसी को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-17.06.2026 को

थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धमौर स्थित ईदगाह तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपह्रता को सकुशल बरामद करते हुए उसके बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-87/65(1) भा0न्या0सं0 व 5l/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

