प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज जीवन से जुड़े अनेक गणमान्यजन निरंतर ताज सांताक्रूज़ में उपस्थित होते रहे

मुंबई प्रवास के दौरान परमविद्वान आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल गुरुजी के सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज जीवन से जुड़े अनेक गणमान्यजन निरंतर ताज सांताक्रूज़ में उपस्थित होते रहे।

इसी क्रम में सुल्तानपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय जयभद्र सिंह जी के सुपुत्र श्री शशि भद्र सिंह जी तथा हिन्दू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री कौशलेन्द्र सिंह जी ने गुरुजी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, प्रदेश की अर्थव्यवस्था, जनभावनाओं तथा आगामी चुनावों के विभिन्न आयामों पर सारगर्भित चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी जनसंपर्क, सामाजिक समन्वय एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल गुरुजी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को गति देने तथा संगठन शक्ति के माध्यम से लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने गुरुजी के मार्गदर्शन को प्रेरणास्पद बताते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!