74वीं अन्तर्जनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 18.07.2026 से 20.07.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है। जिसमे 07 जनपदों की टीमों (कमि0 प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट) की कुल-90 खिलाड़ी (महिला/पुरूष)प्रतिभाग कर रहे है।

आज दिनांक 18.07.2026 को प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पंकज, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा वॉलीबाल क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स प्रथम श्री विनोद कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

वॉलीबाल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग का परिणाम इस प्रकार रहा – जनपद प्रतापगढ़ बनाम जनपद फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें जनपद फतेहपुर विजयी रही।


