प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे की प्रतिष्ठित प्रयागराज एक्सप्रेस ने 42 वर्ष पूरे होने पर प्रयागराज जंक्शन पर स्थापना दिवस मनाया। लोको पायलट ने केक काटा, रेल प्रेमियों ने यात्रियों को चॉकलेट बांटी। 1984 से संचालित यह ट्रेन सुरक्षित, समयनिष्ठ और विश्वसनीय सेवा की पहचान बनी हुई है।

