जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने यह भी बताया सरकार का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दिखाता है जहाँ किसानों महिलाओं और अब युवाओं

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा।
आप जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र के साथ हो रहे खिलवाड़ की गंभीर स्थिति को लेकर चिंता जताई
और श्री यादव ने बताया केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके। इसी बीच कार्यकर्ता अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया गया है।

जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने यह भी बताया सरकार का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दिखाता है, जहाँ किसानों, महिलाओं और अब युवाओं की आवाज़ को लाठियों और आँसू गैस के गोलों से दबाने की कोशिश की जा रही है
आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है। ऐसी स्थिति में सोनम वांगचुक का अनशन यह बताता है कि युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है देश की तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो और उनकी बात सुनी जाए।

इन्हीं मांगों के समर्थन में और सोनम वांगचुक जी के संकल्प के साथ खड़े होने के लिए, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!