इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने पत्रकारों अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित

प्रयागराज इलाहाबाद जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के सम्मान में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजहित और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह में गुलाम फरीद उद्दीन, एडवोकेट हाईकोर्ट, डॉ. ताहिरा परवीन, असिस्टेंट प्रोफेसर यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, शायस्ता अंजुम, प्रवक्ता अभिनव इंटर कॉलेज, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, एडवोकेट, राशिद सिद्दीकी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय तथा एतिशाम अहमद सिद्दीकी, एडवोकेट सहित राजिक, मोहम्मद हारून, सतीश सोनकर, अनिल कुमार, रमेश कुमार सोनी, राम दरस, मोहम्मद नईम, बाल चंद्र पांडे, शिव पांडे, शीतला तिवारी, जुबैर अहमद, मोहम्मद रिजवान, भूपेंद्र पांडे, हिमांशु यादव, रंजीत निषाद, विवेक कुमार, कृष्ण गोपाल कृष्णा, सैयद, हुसैन अब्बास, मौअज्जम अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद आमिर मिर्जा, सुबीर दत्ता, शारिक, आनंद श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सुफियान, सैयद सुफियान एवं सैयद जाहिद हुसैन सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हंजला, उपाध्यक्ष यूनुस रियाज, सचिव परशुराम चौहान एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद नासिर मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजहित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है।

समारोह के दौरान पत्रकारों की समस्याओं एवं उनके हितों पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने अपने अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाते हुए पत्रकार हित में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।

कार्यक्रम का आयोजन जनहित मीडिया वेलफेयर सोसायटी, लक्ष्मण मार्केट के सामने, बहादुरगंज स्थित परिसर में किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी पत्रकारिता, शिक्षा, कानून, समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!