प्रयागराज जिले की नवीन मंडी जसरा इन दिनों बदहाली का नमूना बन गई है। मंडी परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है। नालियां जाम हैं और बारिश के बाद कीचड़ व गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
मंडी में रोजाना सैकड़ों की संख्या में किसान और व्यापारी सब्जी, फल और अनाज लेकर आते हैं। लेकिन बदहाल सड़कों और गड्ढों के कारण उनके वाहन फंस जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि आए दिन ओवरलोडेड ट्रक और पिकअप गाड़ियां गड्ढों में फंसकर पलट जा रही हैं। इससे न सिर्फ माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि चालकों को भी चोटें आ रही हैं।

व्यापारीयों ने कहा कि”यहां न तो सही सफाई होती है और न ही सड़कों की मरम्मत। रात में लाइट भी नहीं रहती। गंदगी के कारण बीमारियां भी फैल रही हैं।”
कई बार शिकायत के बाद भी मंडी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मंडी की सफाई, नालियों की मरम्मत और सड़कों का निर्माण कराया जाए, वरना आंदोलन किया जाएगा।

