जल जमाव के विरोध में कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन

प्रयागराज शहर में लगातार जल जमाव की समस्या से नाराज कांग्रेसजनों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर नगर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बारिश के बाद कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल जमाव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियां चोक होने और जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से समस्या गंभीर बनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने, जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप लगाकर पानी निकालने तथा नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेसजन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!