Prayagraj यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया। जिले की बात करें तो एक ही कॉलेज के तीन छात्रों ने जिले स्तर पर टॉप किया है। इसमें ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आदर्श सिंह को 96.67, रचित राजवेंद्र को 96.17 और शाश्वत को 96.17 अंक हासिल हुए हैं।

एक ही कॉलेज के तीन टॉपर होने पर कॉलेज का स्टाफ खुशिया मना रहा है। कॉलेज में तीनों छात्रों ने जमा होकर खुशियां साझा की। एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई।
जानिये जिले में टॉप करने वाले रचित ने क्या कहा
जिले में टॉप करने वाले रचित ने बातचीत में कहा कि स्कूल ने मेरी बहुत मदद की है। स्कूल में क्लासेज के अलावा एक्स्ट्रा क्लासेज भी होती थी। चाहे वह कोई भी दिन हो। हमारा समर वेकेशन भी नहीं हुआ था। इससे बहुत ज्यादा फायदा हुआ। साथ ही सेल्फ स्टडी भी बहुत अच्छी होनी चाहिए। मैंने सेल्फ स्टडी राज चार से पांच घंटे दिए।
घर में मुझे मेरे पापा पढ़ाया करते थे। वह पूछते थे कि तुमने आज क्या पढ़ा, कोचिंग में क्या पढ़ा और अपनी कॉपी वगैरह चेक करवाओ। तो मेरे पापा ने इसमें बहुत हेल्प की जिससे मुझे सफलता मिली।
रचित ने कहा कि पापा चेक करते थे मेरी पढ़ाई कैसे चल रही है। पापा लैब टेक्नीशियन हैं वह रोज मुझे खुद पढ़ाते थे। इसी वजह से सफलता मिली।
आदर्श बोले- सबने साथ दिया

जिले में टॉप करने वाले आदर्श ने बताया कि पढ़ाई में पूरा सपोर्ट बाबा जी किया। उन्होंने हमें अपने यहां रखकर पढ़ाई कराई। पिता किसानी करते हैं। हमने स्कूल से जाने के बाद पांच से छह घंटे घर में मेहनत की। स्कूल से जाने के बाद प्रॉपर रिवीजन करना, फिर पेपर के कुछ समय पहले अनसॉल्व्ड सॉल्व करके प्रैक्टिस करना, ऐसे ही पढ़ाई की। स्कूल से हमें पूरा सपोर्ट मिला। यहां के टीचर्स ने हमें सफल बनाने में बहुत मेहनत की है।
