बस्ती में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड डीआईजी ने ली सलामी

बस्ती से बड़ी खबर।
बस्ती में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, डीआईजी ने ली सलामी।

बस्ती | 26 अप्रैल 2026
रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। परेड में 193 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अपनी ट्रेनिंग का दम दिखाया

मुख्य अतिथि संजीव त्यागी (डीआईजी, बस्ती रेंज) ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान डॉ० यशवीर सिंह (एसपी बस्ती) ने रिक्रूट्स के प्रशिक्षण की जानकारी दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजीव कृष्णा और योगी आदित्यनाथ के संदेशों का लाइव प्रसारण भी किया गया।

अंत में सभी रिक्रूट्स को देश सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

समारोह में अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!