जेद्दा से आए यात्री का लगेज गायब
लखनऊ। विमान यात्रा के दौरान लगेज न मिलने की शिकायतें फिर बढ़ने लगी हैं। यात्री अजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने 19 अप्रैल को फ्लाइट एसवी 890 से जेद्दा से लखनऊ की यात्रा की थी। वह अमौसी पहुंचे तो बताया गया कि लगेज कुछ देर में मिल जाएगा। काफी देर इंतजार के बाद बताया गया कि लगेज अगले दिन आएगा। इस तरह चार दिन हो गए हैं। सऊदिया एयरलाइंस के वर्ल्डट्रेसर सिस्टम में देखा तो वहां अब नो फाउंड दिखा रहा है। अजीत सिंह की शिकायत के मुताबिक उनकी क्वेरी पर अब केवल स्वचालित जवाब मिल रहे हैं।

