सूबेदारगंज, दिनांक 26 अप्रैल 2026
भीषण गर्मी के बीच सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया जा रहा है। बच्चों द्वारा स्टेशन परिसर में यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है

स्काउट एवं गाइड के ये बच्चे ट्रेनों के आगमन के समय प्लेटफॉर्म पर उपस्थित रहकर विशेष रूप से साधारण श्रेणी के डिब्बों के यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। इस पहल से गर्मी से परेशान यात्रियों को काफी राहत मिल रही है

यात्रियों ने बच्चों के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
रेल प्रशासन ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सकारात्मक कदम बताया है

