थाना जीआरपी डीडीयू से 04 नफर अन्तर्राजीय शराब तस्कर को 185.175 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

थाना जीआरपी डीडीयू से 04 नफर अन्तर्राजीय शराब तस्कर को 185.175 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तारः-
दिनांक 25.04.2026 को श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रेलवे श्री एन0 कोलंची, पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री प्रशान्त वर्मा, के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, श्री कुंवर प्रभात सिंह के पर्वेक्षण में श्री सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू, श्री शाहिद खान, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट मानसनगर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, प्रभारी चौकी जीआरपी चन्दौली मझवार, थाना जीआरपी डीडीयू मय आरपीएफ/जीआरपी संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.04.2026 को रेलवे स्टेशन चन्दौली मँझवार के पीएफ नं0 4/5 पर बने हैण्डपम्प के पास वहद क्षेत्र थाना जीआरपी डीडीयू से 04 नफर अन्तर्राजीय शराब तस्कर को समय करीब 22.10 बजे भारी मात्रा में नाजायज अंग्रेजी व देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 79/26 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है । अभियुक्तगणो ने पूछताछ में बताया कि “हम लोग बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते है ।” अभियुक्तगणो के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधो में कमी आयेगी


नाम पता अभियुक्तगण –

  1. रवि रंजन कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 कृष्णा शाह निवासी ग्राम आलमपुर थाना शिवसागर जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 25 ।
  2. आलोक कुमार पुत्र अशोक पासवान निवासी हरदासपुर थाना कुदरा जिला भभुआ कैमूर बिहार उम्र करीब 19 वर्ष हुलिया ।
  3. चुन्नू पटेल उर्फ बृज पटेल निवासी जय कुमार सिंह निवासी ग्राम पताढ़ी थाना शिवसागर जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 27 वर्ष ।
  4. रविशंकर पुत्र स्व0 दिनेश्वर प्रसाद निवासी वार्ड नं0 18 लश्करीगंज थाना नगर सासाराम जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 18 वर्ष ।
    माल बरामदगी का विवरण –
    अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी की विवरण निम्नवत है-
    अभियुक्त- 1. अभियुक्त रविरंजन कुमार गुप्ता उपरोक्त के कब्जे से बरामदशुदा एक अदद जूट के बोरे मे रखा 150 अदद 08 पीएम टेट्रा पैक अँग्रेजी नाजायज शराब प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल व काले रंग के पिट्ठू बैग मे रखा 16 अदद रायल स्टेज अँग्रेजी नाजायाज शराब प्रत्येक की मात्रा 750 एमएल, एक अदद सफेद रंग के झोले में रखा 64 अदद 08 पीएम टेट्रा पैक अँग्रेजी नाजायज शराब प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल नाजायज बरामद होना ।
    अभियुक्त- 2. अभियुक्त आलोक कुमार उपरोक्त के कब्जे से बरामदशुदा एक अदद काले लाल रंग के पिट्ठू बैग मे रखा 40 अदद रायल स्टेज अँग्रेजी शराब नाजायज प्रत्येक की मात्रा 375 एमएल, एक अदद काले रंग के पिट्ठू बैग में रखा 86 अदद 08 पीएम टेट्रा पैक अँग्रेजी नाजायज शराब प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल, एक अदद सफेद रंग के झोले में रखा 90 अदद ब्लू लाइम देशी नाजायज शराब प्रत्येक की मात्रा 200 एमएल नाजायज बरामद होना ।
    अभियुक्त- 3. अभियुक्त चुन्नू पटेल उर्फ बृज पटेल उपरोक्त के कब्जे से बरामदशुदा एक अदद पीले रंग की बोरी में रखा 150 अदद 08 पीएम टेट्रा पैक अँग्रेजी शराब नाजायज प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल, एक अदद काले रंग के झोले में रखा 19 अदद रायल स्टेज अँग्रेजी शराब नाजायज प्रत्येक की मात्रा 375 एमएल, एक अदद काले रंग के पिट्ठू बैग में रखा 14 अदद रायल स्टेज अँग्रेजी शराब नाजायज प्रत्येक की मात्रा 375 एमएल नाजायज बरामद होना ।
    अभियुक्त-4. अभियुक्त रविशंकर उपरोक्त के कब्जे से बरामदशुदा एक अदद काले नीले रंग के पिट्ठू बैग में रखा 100 अदद 08 पीएम टेट्रा पैक अँग्रेजी नाजायज शराब प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल, पहले सफेद रंग के झोले में रखा 110 अदद 08 पीएम टेट्रा पैक अँग्रेजी नाजायज शराब प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल व दूसरे सफेद रंग के झोले में रखा 24 अदद रायल स्टेज अँग्रेजी शराब नाजायज प्रत्येक की मात्रा 375 एमएल नाजायज बरामद होना ।
    अभियुक्तगण से कुल बरामद अंग्रेजी नाजायज शराब की मात्रा 185.175 लीटर
    कुल कीमती लगभग-
    एक लाख पचास हजार रुपये ( 1,50,000/-रु0 )
    अपराध करने का तरीका –
    ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊँचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करना ।
    अपराधिक इतिहास–
    अभियुक्त रवि रंजन कुमार गुप्ता उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत् है-
    क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा चलानी थाना
    01 79/2026 60 आबकारी अधिनियम जीआरपी डीडीयू
    अभियुक्त आलोक कुमार उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत् है-
    क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा चलानी थाना
    01 79/2026 60 आबकारी अधिनियम जीआरपी डीडीयू
    अभियुक्त चुन्नू पटेल उर्फ बृज पटेल उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत् है-
    क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा चलानी थाना
    01 79/2026 60 आबकारी अधिनियम जीआरपी डीडीयू
    अभियुक्त रविशंकर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत् है
    क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा चलानी थाना
    01 79/2026 60 आबकारी अधिनियम जीआरपी डीडीयू
    बरामदगी व गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का विवरण
  5. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, प्रभारी चौकी जीआरपी चन्दौली मझवार, थाना जीआरपी डीडीयू
  6. हे0का0 पवन कुमार मिश्रा, चौकी जीआरपी चन्दौली मझवार, थाना जीआरपी डीडीयू ।
  7. उ0नि0 इन्द्र कुमार, आरपीएफ पोस्ट मानसनगर ।
  8. स0उ0नि0 नितीश कुमार, आरपीएफ पोस्ट मानसनगर ।
  9. का0 गुड्डु प्रजापति, आरपीएफ पोस्ट मानसनगर ।
  10. का0 आनन्द कुमार, सीपीडीएस टीम डीडीयू ।
  11. का0 राजीव रंजन पाठक, सीपीडीएस टीम डीडीयू ।
    मीडिया सेल
    जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!