होनहार बालिका ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया बेहतर प्रदर्शन
कौशांबी प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं है यमुना नदी के किनारे पिपराहटा गांव विकासखंड नेवादा के भूपेंद्र त्रिपाठी की पुत्री प्रतिभावान बालिका अर्चिता त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में हाई स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है जनपद मुख्यालय से दूर दराज इलाके में भी

प्रतिभावान विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं दिखाई पड़ रही है कड़ी मेहनत और लगन के चलते गांव क्षेत्र की बालिकाएं भी मुकाम हासिल कर रही हैं किसान इंटर कॉलेज बिगाहरा उस्मानपुर में हाई स्कूल की छात्रा अर्चिता त्रिपाठी की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बालिका को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया है बालिका के बाबा एस पी द्विवेदी एडवोकेट जनपद न्यायालय मंझनपुर कौशांबी में वरिष्ठ अधिवक्ता है उन्होंने भी बालिका की सफलता पर उसे आशीर्वाद दिया है।
शैलेंद्र मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र महेवाघाट जनपद कौशांबी

