पिता की डाँट से नाराज होकर गुम हुआ बालक कानपुर सेन्ट्रल से बरामद थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल–
श्रीमान पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री एन0 कोलान्ची के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग एवं निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर श्री दुष्यन्त कुमार सिंह निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा व्यक्ति/ बच्चो,महिलाओ की सकुशल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल श्री ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 26.04.2026 को आपरेशन मुस्कान ,यात्री की सुरक्षा के दृष्टिगत कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म , सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण/चेकिंग के दौरान एक बालक सर्कुलेटिंग एरिया पर भूख प्यास से ब्याकुल रोते हुए अकेले मिला ,जिससे नियमानुसार पूछताछ के क्रम में अपना नाम अनुज (काल्पनिक) पुत्र राजीव कुमार निवासी भदरस घाटमपुर जिला कानपुर नगर उम्र करीब 09 वर्ष, जो पिता की डांट से नाराज होकर कानपुर सेन्ट्रल आ गया था । उ0नि0संदीप तिवारी , उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा तत्काल अपने सुपुर्दगी मे बालक को लेकर नाश्ता पानी दिया गया तथा थाना कार्यालय पर बने महिला हेल्प डेस्क में म0हे0का0 विपिन यादव के संरक्षण में बिठाया गया । जरिए उचित माध्यम से पिता राजीव कुमार को सूचना दिया गया । थाना कार्यालय पर पिता राजीव कुमार को सुपुर्द किया गया । पिता द्वारा अपने बच्चे को पाकर थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की इस सराहनीय कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
बरामदगी करने वाले वाली टीम

- श्री ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
- व0उ0 नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 संदीप तिवारी ,उ0नि0 मोहित कुमार थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
- हे0का0 शिव सिंह, हे0का0 वैश खान, हे0का0 रमेश सोनकर, हे0का0 हरिपाल यादव,म0हे0का0 विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
- का0 अर्जेश यादव,, का0 सत्येन्द्र सिंह, का0 बलवन्त चौधरी, का0 दीपक यादव ,का0 चन्दन सोनकर थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल
मीडिया सेल
जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

