मीरजापुर दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन 392 रिक्रूट आरक्षियों ने दी शानदार सलामी

मीरजापुर: दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन, 392 रिक्रूट आरक्षियों ने दी शानदार सलामी
मीरजापुर,पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत/पासिंग आउट परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में 14 टोलियों के कुल 392 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आकर्षक परेड प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह रहे, जिनका स्वागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली, टोलियों का निरीक्षण किया और उनके अनुशासन व प्रदर्शन की सराहना की समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसे रिक्रूट आरक्षियों ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त बनने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण ढंग से मार्च पास्ट कर समारोह का समापन किया पुरस्कार वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी:
रि. आरक्षी मो. सिराज – सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम)
रि. आरक्षी दीपक कुमार – आउटडोर परीक्षा में प्रथम
परेड कमांडर-I – रि. आरक्षी कृष्णदत्त
परेड कमांडर-II – रि. आरक्षी अभिषेक पाण्डेय
परेड कमांडर-III – रि. आरक्षी अरबाज खान
समारोह के सफल आयोजन से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल रहा और नव नियुक्त आरक्षियों में देश सेवा का जज्बा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!