थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी का बीजली के चार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वाहन चोरी एवं बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.04.2026 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी करनपुर मय पुलिस टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग में मामूर थे कि इस दौरान जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम इटवा से एक अभियुक्त अनिल मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी लोहिया तालाब थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तारी किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बीजली का मोटा तार (एल्मुनियम) 21 मीटर तथा अर्थ का तार 58 मीटर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-198/2026 धारा 305ए,317(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!