1 PM मोदी सिक्किम पहुंचे गंगटोक में रोड शो किया आज ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

खबरें 28- अप्रैल – मंगलवार 1 PM मोदी सिक्किम पहुंचे, गंगटोक में रोड शो किया, आज ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

2 पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज, 6300 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं की काशीवासियों को देंगे सौगात

3 बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, BJP ने किया धुआंधार प्रचार, 21 रैलियों में PM मोदी ने जनता को साधा और विपक्ष को घेरा

4 दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता रोड शो में 6 किमी पैदल चलीं; शाह बोले- चुनाव के बाद 7 दिन तक रहेगी फोर्स

5 हवा का रुख-SIR गणित चला तो बंगाल में BJP को 150-170 सीटें:* SIR का डर चला तो TMC जीतेगी 160-190 सीटें, मुस्लिमों से कांग्रेस फायदे में

6 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत, अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी

7 ‘बंगाल में पहली बार बनेगी बीजेपी की सरकार’, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा

8 ISRO सिविल एक्सपर्ट को भी अंतरिक्ष में भेजेगा, गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट के दूसरे बैच में शामिल होंगे, ट्रेनिंग में साढ़े 4 साल लगेंगे

9 आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर सत्ता की इच्छाशक्ति और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भारत को स्वाभाविक रूप से हिंदू राष्ट्र बताया और कहा कि इसे अलग से घोषित करने की जरूरत नहीं है। भागवत के अनुसार, भारत का पुनरुत्थान पूरी दुनिया के कल्याण के लिए जरूरी है।

10 आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता और देश के हर व्यक्ति के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है।

11 भारत का रक्षा खर्च 8.9 फीसदी बढ़ा, बना दुनिया का 5वां सबसे अधिक सैन्य खर्च वाला देश

12 देशभर में हीटवेव का कहर: अप्रैल से जून तक 12 से अधिक राज्यों में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, केंद्र ने जारी किया अलर्ट

13 पुणे स्टेशन के पास मुंबई सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला; सभी यात्री सुरक्षित

14 सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट, लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले

15 ईरानी विदेश मंत्री ने पुतिन से मुलाकात की, रूसी राष्ट्रपति बोले- ईरान अपनी आजादी के लिए लड़ रहा; ट्रम्प अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

16 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं। यह पिछले 48 घंटों में उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। यह यात्रा रूस में अपने दौरे को खत्म के बाद हुई है। माना जा रहा है कि 48 घंटों में इस तीसरी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है

14 बेंगलुरु की IPL 2026 में छठी जीत, दिल्ली को 9 विकेट से हराया; कोहली के 9 हजार रन पूरे, हेजलवुड को 4 विकेट

18 कोल इंडिया का मुनाफा 11% बढ़कर ₹10,839 करोड़ रहा, चौथी तिमाही में रेवेन्यू भी 5.75% बढ़ा; कंपनी अपने निवेशकों को ₹5.25 का लाभांश देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!