उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने 28 अप्रैल 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 रेल कर्मचारियों को सम्मानित

पुरस्कार प्रयागराज झांसी और आगरा मंडल के चयनित कर्मचारियों को प्रदान किए गए कार्यक्रम में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेंद्र कुमार सहित विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
पुरस्कृत कर्मचारियों में ट्रैक मेंटेनर, गेटमैन, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर और प्वाइंट्समैन शामिल रहे। सभी कर्मचारियों को रेल संरक्षा में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
माह मार्च 2026 के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का सम्मान धर्मेंद्र कुमार सिंह को दिया गया। वे प्रयागराज मंडल के कर्मा स्टेशन पर प्वाइंट्समैन के पद पर कार्यरत हैं।
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए इस तरह के सम्मान समारोह लगातार आयोजित किए जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!