मोनिका गौर ने जीता ग्लैम दिवा क्राउन मुंबई में आयोजित इंडियन प्राइड वॉक सीजन 4 में संगम नगरी की बेटी ने अपना जलवा बिखेरा

प्रयागराज की बेटी मोनिका गौर ने जीता ‘ग्लैम दिवा क्राउन’! ​मुंबई में आयोजित ‘इंडियन प्राइड वॉक सीजन 4’ में संगम नगरी की बेटी ने अपना जलवा बिखेरा है। प्रयागराज के अशोक नगर की रहने वाली मोनिका गौर ने देश भर के प्रोफेशनल्स और सेलेब्रिटीज के बीच यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है।मोनिका गौर को ‘ग्लैम दिवा क्राउन’ से नवाज़ा गया है। यह आयोजन द कैटलिस्ट द्वारा मुंबई में किया गया।
मोनिका एक सफल बुटीक संचालिका हैं। उन्होंने सेंट मैरीज से स्कूली शिक्षा और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इससे पहले वह ‘मिसेज़ यूपी’ का खिताब भी जीत चुकी हैं।
मोनिका की इस जीत ने पूरे प्रयागराज और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!