एस.एस.खन्ना महिला महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान द्वारा गोद लिए गए पाँच गाँवों में से दो गाँव

एस. एस. खन्ना महिला महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान द्वारा गोद लिए गए पाँच गाँवों में से दो गाँव—दुबावल उपरहार एवं ककरा उपरहार में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को एस. एस. खन्ना महिला महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान द्वारा गोद लिए गए पाँच गाँवों में से दो गाँव—दुबावल उपरहार एवं ककरा उपरहार में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर गाँवों के विकास हेतु आवश्यक रूपरेखा तैयार की जा सके । कार्यक्रम के दौरान उन्नत भारत अभियान सेल की टीम ने ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह, सहायक विकास अधिकारी, श्री आलोक त्रिपाठी तथा खंड विकास अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी श्री प्रमोद तिवारी और ग्राम- वासियों से भेंट कर गाँव की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की

ग्रामवासियों ने विशेष रूप से गंदे एवं उपेक्षित तालाबों की सफाई, पेयजल की कमी, बारिश में जल भराव व जल निकासी की समस्या, बेरोजगारी, असिंचित जमीन, स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं को सामने रखा। टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान सेल की समन्वयक डॉ. नेहा राय के साथ डॉ. रिया मुखर्जी, डॉ. सौम्या कृष्णा, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. रहमान तथा डॉ. शबनम परवीन ने ग्राम वासियों को सम्बोधित किया

चौपाल के दौरान ग्राम जनप्रतिनिधि व उन्नत भारत अभियान सेल द्वारा यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि गाँव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

(प्रो. लालिमा सिंह)
प्राचार्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!