समाज सेविका नसरीन बानो ने गरीब बच्चों को बांटी मुफ्त किताबें और कापियां

प्रयागराज चक बहादुरगंज: आज चक बहादुरगंज स्थित ‘जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी’ के कोचिंग सेंटर में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जानी-मानी समाज सेविका नसरीन बानो द्वारा कोचिंग में पढ़ रहे गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त किताबें, कॉपियां और पेंसिलें वितरित की गईं।
शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला, रिजवाना बेगम, राजिक और नईम अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नसरीन बानो के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!