प्रयागराज करछना निवासी छात्रा सौम्या कोटार्या पर शैक्षणिक योग्यता छिपाकर दोबारा BA प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने का आरोप है। प्रभारी प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज की गई है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, छात्रा पहले BA और MA की डिग्री प्राप्त कर चुकी थी। जांच में दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आने पर उसे निष्कासित कर दिया गया।
सौम्या का नाम छात्र संगठन ‘दिशा’ से भी जुड़ा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

