प्रयागराज मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत के मंत्री सैफुल अब्बास ने हंडिया के सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी हंडिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

सैफुल अब्बास ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं समस्त पुलिस बल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।


