प्रयागराज नैनी क्षेत्र स्थित विद्युत भंडार केंद्र (स्टोर) में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि आग लगने से स्टोर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता की सराहना की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

