करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में दाखिल इस याचिका पर शिकायतकर्ता पक्ष के वकील मोहम्मद अमन खान ने अपना जवाब
पटाखा माफिया कादिर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में दाखिल इस याचिका पर शिकायतकर्ता पक्ष के वकील मोहम्मद अमन खान ने अपना जवाब दाखिल किया।
वहीं, राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया, जिस पर हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
बताया जा रहा है कि कादिर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ शाहगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। फिलहाल कादिर नैनी सेंट्रल जेल में बंद है और उसने जमानत याचिका दाखिल की है।

