कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा सिकंदरपुर बजहा गांव के सामने जीटी रोड किनारे हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक दिव्यांग बुजुर्ग को मृत अवस्था में पड़ा देखा। पास ही उसकी टूटी हुई साइकिल भी मिली, जिससे हादसे की आशंका जताई गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

