शिक्षा ही समाज और देश के विकास की आधारशिला है आनंद सिंह राठौर

शंकरगढ़ प्रयागराज शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को लेकर अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन इन्हीं चुनौतियों के बीच कुछ लोग दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ बदलाव की मिसाल भी पेश करते हैं । शंकरगढ़ के रानीगंज पगुवार स्थित मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज इसी सोच की उपज है । पंद्रह वर्षों से यह विद्यालय न केवल शिक्षा दे रहा है, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की नींव भी मजबूत कर रहा है । अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक सुविधाओं, कम फीस और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेष सहयोग – इन सबके साथ यह संस्था ग्रामीण शिक्षा की दिशा और दशा बदलने का प्रयास कर रही है । उक्त बातें मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक आनंद सिंह राठौर ने कहीं । उन्होंने बताया कि मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज की शुरुआत इसलिए की गई थी ताकि गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार मिले । मेरा विश्वास है कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की आधारशिला है । मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज पिछले पंद्रह वर्षों से निरंतर चल रहा है । इन वर्षों में हमने अनेक बच्चों को योग्य विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया है । उन्होंने बताया कि मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज में नवमी से लेकर कक्षा बारहवीं तक सभी कक्षाएं इंग्लिश मीडियम यूपी बोर्ड द्वारा संचालित होती हैं । तथा हर कक्षा में अनुभवी और योग्य शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं । विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेलकूद, योग, स्वच्छ वातावरण और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं । हमारा प्रयास रहता है कि बच्चे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्य भी सीखें । मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक आनंद सिंह राठौर ने बताया कि हमारी फीस बहुत कम और सभी वर्गों के लिए वहनीय है । कक्षा के अनुसार फीस निर्धारित है, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक कारणों से न रुके । उन्होंने कहा कि मेरी सोच है कि पैसा किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए । हम कमजोर व जरूरतमंद बच्चों को फीस में छूट, निःशुल्क किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराते हैं । शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और हमारा विद्यालय हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!