प्रयागराज प्रेस क्लब ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन

29 अप्रैल प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य से मुलाकात की। उन्हें पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने एवं झूठे मुकदमों पर रोक के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की गई ‌‌।
प्रयागराज प्रेस क्लब ने मांग की है कि जनपद में
पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाय और यदि उनके साथ कोई आपराधिक घटना होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। साथ ही आये दिन पत्रकारों के खिलाफ लिखे जा रहे झूठे मुकदमे पर प्रभावी रोक लगायी जाय।पत्रकारों के खिलाफ यदि कोई शिकायत की जाय तो ऐसे मामलों में बिना ठोस सबूत-साक्ष्य के एफआईआर दर्ज न की जाय। प्रयागराज कमिश्नरेट के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जाय कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ सामंजस्यपूर्ण व्यहवार बनाने हुए जनहित में सही सूचनाएं पत्रकारों को समय पर उपलब्ध कराया जाय। अधिकारी एवं थानाध्यक्ष पत्रकारों के समाचार संकलन के कार्य में बाधक बनने के बजाय बात-व्यवहार ठीक रखते हुए शालीनता से पेश आयें।
ज्ञापन सौंपने वालों में क्लब के अध्यक्ष-आलोक कुमार सिंह, सचिव-अचिन्त्य रंजन मिश्र, कोषाध्यक्ष-आलोक मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार आनंद राज, छायाकार गगन जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!