27 अप्रैल को प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राज्यसभा सांसद (नेता प्रतिपक्ष )को DTAB ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के प्रस्ताव के खिलाफ ज्ञापन दिया गया जिसमे DTAB के प्रस्ताव में ये बात रखी गई हैं कि मेडिकल स्टोर को बीएससी पास वालों को हैंडओवर कर दिया जाए इस बात से देश के सभी फार्मासिस्ट विरोध में हैं और अपने अपने जन प्रतिनिधियों के माध्यम से विरोध पत्र दें रहे हैं कि ये बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाई जाए और DTAB अपना प्रस्ताव वापस करके जहा दवा वहां फार्मासिस्ट के स्लोगन को बरकरार रखे!इसी कड़ी में प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन ने भी एक पत्र प्रमोद तिवारी राज्य सभा सांसद को दिया!सांसद जी ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए इस मुद्दे राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखने की बात कही
जिसमे प्रमुख रूप से फार्मासिस्ट रणजीत कुशवाहा,अरविन्द पाण्डेय उदयभान सिंह, अनस अहमद, चंद्रबली,बालेंदु मिश्र, रविन्द्र वर्मा, शशांक केसरी आदि उपस्थित रहे!
